इंदौर सेंट्रल जेल मे गणतंत्र दिवस के लिए केदी बना रहे झांकी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

गणतंत्र दिवस की तैयारियां कई स्तर पर की जा रही है। इसी कड़ी में इंदौर की सेंट्रल जेल में बंदी संदेशात्मक और आकर्षक झांकी का निर्माण करने में जुटे हुए है। इस झांकी के माध्यम से जेल प्रशासन अपने बंदियों के कौशल विकास की खूबसूरत तस्वीर सभी के समक्ष रखने जा रही है

इंदौर शहर अब गणतंत्र दिवस की तैयारियों में जुट गया है। इन तैयारियों में इंदौर का जेल प्रशासन भी मुस्तेदी के साथ परेड में हिस्सेदारी के साथ ही आकर्षक झांकी का निर्माण करवा रहा है। सेंट्रल जेल प्रशासन ने अपने जेल के कलाकार बंदियों से कौशल विकास पर आधारित झांकी का निर्माण करवा रहा है।

दरअसल प्रदेश की जेले अब सुधार गृह के रूप में अपनी पहचान बना रही है इसके पीछे विभाग के सकारात्मक अफसरों की मंशा काम कर रही है। अब जब गणतंत्र दिवस के मौके पर झांकी बनाई जा रही है तो ऐसे में जेल की एक उजली तस्वीर सभी के सामने आएगी

Exit mobile version