इंदौर सीएमएचओ ने हॉस्पिटल को दी ग़लत तरीके से अनुमति,शासन ने दिया शोकॉज नोटिस, लोकायुक्त को भी हुई शिकायत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

मध्य प्रदेश के इंदौर सीएमएचओ को शोकाज नोटिस जारी किया गया है। CMHO ने प्राइवेट हॉस्पिटल को गलत तरीके से अनुमति दी थी। बिना मौके पर जाए प्रशिक्षण का रजिस्ट्रेशन जारी किया था। अनुशासनहीनता मामले में नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने इंदौर CMHO भेरू लाल सैत्या को शोकाज नोटिस जारी किया है। दरअसल, न्यू एएनएस हॉस्पिटल डायरेक्टर अनिरुद्ध रीछारिया ने जो दस्तावेजों पेश किए थे, उसमें गड़बड़ी थी। जनवरी 2024 में शिकायतकर्ता लोकेश परिहार ने कलेक्टर को जनसुनवाई में शिकायत की थी। जिसके बाद सीएमएचओ ने हॉस्पिटल को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। वहीं हॉस्पिटल डायरेक्टर को सभी मूल दस्तावेज पेश करने को कहा गया था।

दस्तावेज पेश नहीं करने पर जांच की गई तो पता चला कि पहले अस्पताल का संचालन एएनएस हॉस्पिटल के नाम से किया जाता था। संचालन में गड़बड़ियां मिलने पर रजिस्ट्रेशन कैंसिल कर दिया गया। इस पूरे मामले की शिकायत लोकायुक्त तक भी पहुंची थी। जांच के बाद अपर संचालनालय, स्वास्थ्य सेवाएं को अवगत कराया गया था। इसके बाद शासन ने उन्हें नोटिस जारी किया है।

Exit mobile version