इंदौर सराफा थाना क्षेत्र में कर्मचारी ने ड्राई फ्रूट्स दुकान में चोरी की वारदात को दिया अंजाम आरोपी गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर सराफा थाना क्षेत्र में एक ड्राई फ्रूट्स दुकान में कोई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है आरोपी इस दुकान का कर्मचारी निकला जिसे एक डुप्लीकेट चाबी बनवा ली थी और उससे शटर का ताला खोलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था

सराफा पुलिस के मुताबिक मारोठिया बाजार में ड्राई फ्रूट्स की दुकान संचालित करने वाले पुरुषोत्तम मुंद्रा द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी कि उनकी दुकान में चोरी की घटना हुई है जिसमें कर नगदी रुपए और कुछ चांदी के जेवर लेकर गया है जब पुलिस ने मामला दर्ज कर वहां के सीसीटीवी फुटेज देखे तो उसमें एक चोर चोरी करता हुआ दिखाई दिया जब फरियादी को यह बताया गया तो उसने तुरंत ही उसे पहचान लिया और बताया कि वह यश शर्मा है जो उनकी दुकान का कर्मचारी है जिसके आधार पर पुलिस ने यश को पकड़ा पूछताछ करने पर आरोपी यश ने बताया कि उसने दुकान की एक डुप्लीकेट चाबी बनवा ली थी और दुकान बंद होने के बाद वह रात्रि में दुकान पर आया और शटर का ताला खोलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया और उसने ₹100000 से अधिक और चांदी के जेवर चुरा लिए थे फिलहाल पुलिस ने आरोपी यश को गिरफ्तार कर उसे पर वैधानिक कार्रवाई कर रही है

Exit mobile version