इंदौर में मामूली कहासुनी के कारण बड़े विवादित घटना क्रम सामने आ रहे हैं ऐसा ही एक ताजा मामला भवरकुआ थाना क्षेत्र में पति ने पत्नी के साथ हुई कहा सुनी के चलते पत्नी पर प्राण घातक हमला कर घायल कर दिया पुलिस आरोपी पति के तलाश में जुटी है
दरअसल मामला यह है की भवरकुआ थाना क्षेत्र में गंगा बाई नामक महिला अपनी मां के साथ बड़ी बहन के यह मिलने जा रही थी की तभी रास्ते में घायल महिला का पति सुनील मिल गया और विवाद करने लगा विवाद इतना बड़ गया और आरोपी पति ने स्वयं की पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसके बाद पूरे मामले में पुलिस ने घायल महिला के कहे अनुसार हत्या का प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है…।
