इंदौर शहर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडविया इंदौर पहुंचे

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर शहर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडविया इंदौर पहुंचे जहां सबसे पहले वह इंदौर एमजीएम मेडिकल कॉलेज के प्लेटिनम जुबली कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे यहां उन्होंने मंच से कोरोना के दौरान किस तरह देश के डॉक्टर और नर्सो ने न केवल लोगों की जान बचाई बल्कि अपनी जान भी दी और पूरे विश्व में कोविड को लेकर जिस तरह भारत में लड़ाई ना केवल लडिया बल्कि जीत भी हासिल की इन सब बातों पर डॉक्टर से अपने विचार साझा किया । उन्होंने यह भी कहा कि वे डॉक्टर जो यहां से पढ़कर विदेश में जाकर अच्छे पैकेज पर काम कर रहे हैं वह देश के लिए और अपने संस्थान के लिए क्या कर सकते हैं इसके बारे में भी उन्हें जरूर विचार करना चाहिए उन्होंने इंदौर शहर में क्रिटिकल केयर यूनिट के 50 बेड 50 करोड़ के लागत से बनने की सौगात भी शहर को दी है तो वहीं कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के इंदौर शहर में 3000 बैड के अस्पताल की मांग को भी उन्होंने तवज्जो देते हुए अधिकारियों को इसकी रूपरेखा तैयार करने की निर्देश दिए है । उन्होंने यह भी कहा कि कैंसर को लेकर सेंट्रल से एक विशेष योजना तैयार की जा रही है जिसमें इंदौर को भी शामिल किया जाएगा । इस कार्यक्रम के बाद उन्होंने देश के आठवीं और मध्य प्रदेश की पहली सेंट्रल ड्रग टेस्टिंग लैब का इंदौर के जीपीओ चौराहे पर उद्घाटन किया।
कार्यक्रम के बाद मीडिया से चर्चा में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से उनके पहले चर्चा हो चुकी थी उन्होंने कहा कि 3000 बेड की योजना को लेकर में थोड़ा लेट हो चुके हैं लेकिन बावजूद इसके उन्होंने आश्वासन दिया है की इंदौर के लिए इस योजना पर भी जल्द काम होगा ।

Exit mobile version