इंदौर मैं अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को फिर मेल के माध्यम से मिली बम प्लेस की धमकी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के अंतरराष्ट्रीय देवी अहिल्या एयरपोर्ट पर फिर एक बार मेल के माध्यम से बम रखे होने की सूचना अज्ञात बदमाश द्वारा दी गई है जिसको लेकर फिर एक बार एरोड्रम थाने पर एयरपोर्ट सुरक्षा अधिकारियों द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई

दरअसल इंदौर एयरपोर्ट को बम से उडाने की और बम रखे होने के फर्जी तरीके से मेल एयरपोर्ट अथॉरिटी को लगातार भेजे जा रहे हैं और इसी के तहत एक सप्ताह के बीच में दूसरी बार धमकी मिली है यह मेल nobody@dizum.com से मिला है जिसमें बम प्लेस करने की धमकी दी गई है लेकिन इस धमकी का किसी भी संगठन द्वारा जिक्र नहीं किया गया है तो वही जिस तरह से लगातार फर्जी मेल आईडी के माध्यम से शिकायत मिल रही है उसके चलते सुरक्षा व्यवस्थाएं दुरुस्त की गई हैं और अन्य एजेंसीयो को भी लगातार सूचना दी जा रही है

Exit mobile version