टीसीएस कंपनी में पदस्थ एक व्यक्ति के घर को चोरों ने निशाना बनाया लाखों रुपए की चोरी कर हुए फरार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में बारिश की शुरुआत होते ही चोरी की वारदातों में इजाफा होते हुए नजर आ रहा है, इसी कड़ी में इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में टीसीएस कंपनी में पदस्थ एक व्यक्ति के घर को चोरों ने निशाना बनाया और तकरीबन लाखों रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम देकर कर फरार हो गए, फिलहाल पुलिस पूरे मामले में आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और जल्दी गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है।

पूरा मामला इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के परस्पर नगर का है यहां पर रहने वाले कुलदीप सिंह चौहान के सूने घर को बदमाशों ने निशाना बनाया और घर में रखे हुए सोने चांदी के जेवराज सहित लाखों रुपए नगद लेकर फरार हो गए जब देर शाम कुलदीप सिंह चौहान अपने ऑफिस से घर लौटे तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और घर में रखी अलमारी में से सोने चांदी के जेवरात जिनकी कीमत लाखों रुपए आकी जा रही है वह लेकर गए तो वही अलमारी में रखे हुए लाखो रुपए नकद भी गायब थे वही ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है की आरोपियों ने तकरीबन बीस से पच्चीस लाख रुपए की चोरी की वारदात को बदमाशो ने अंजाम दिया है, इसके बाद उन्होंने पूरे मामले की सूचना राजेंद्र नगर पुलिस को दी और राजेंद्र नगर पुलिस ने पूरे ही मामले में चोरी का प्रकरण दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है वही बताया जा रहा है कि फरियादी कुलदीप सिंह चौहान टीसीएस में कंसल्टेंट ऑफिसर के पद पर पदस्थ है

Exit mobile version