इंदौर में RSS स्वयं सेवक के घर हमला:मेडिकल करने जिला अस्पताल पहुंची पुलिस के सामने किया विवाद

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के एरोड्रम इलाके में आरएसएस स्वयं सेवक के घर हुए हमले के बाद अस्पताल में मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक हमले के बाद एरोड्रम पुलिस मेडिकल के लिए कल जिला अस्पताल लेकर पहुंची थी। आरोपियों ने पुलिस के सामने ही मारपीट शुरू कर दी। पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आए है। शनिवार देर रात संतोष पिता चम्पालाल चौहान के घर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। रात करीब 1 बजे जिला अस्पताल में मेडिकल करने पहुंचे संतोष चौहान के ऊपर आरोपियों ने पुलिसकर्मियों के सामने ही हंगामा किया।

Exit mobile version