इंदौर में MPPSC की तैयारी कर रहे छात्र ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा- जीने की इच्छा खत्म

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read
  • रूम से सुसाइड नोट मिला है। उसने लिखा था कि मैं अपनी जिंदगी से खुश नहीं हूं। मुझमें न हिम्मत है, न भाग्य पर भरोसा है।

इंदौर। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवक ने मंगलवार को फांसी लगा ली। भंवरकुआं टीआइ राजकुमार यादव के मुताबिक मूलत: सिवनी निवासी अनिकेत रामकुमार बघेल भोलाराम उस्ताद मार्ग पर रहता था। मंगलवार रात रूम पार्टनर लाइब्रेरी चला गया था। इस दौरान अनिकेत ने रस्सी से फांसी लगा ली।

रूम का दरवाजा न खुलने पर पुलिस को बुलाया। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा को अनिकेत मृत मिला। रूम से सुसाइड नोट मिला है। उसने लिखा था कि मैं अपनी जिंदगी से खुश नहीं हूं। मुझमें न हिम्मत है, न भाग्य पर भरोसा है।

मेरी अब जीने की इच्छा नहीं है। मैं परिवार वालों का ऋणी हूं। मुझे माफ करें। खुदगर्ज बनकर यह कदम उठा रहा हूं। उनके लिए जी नहीं सकता। मुझे अच्छा परिवार मिला। उसने दोस्तों को परेशान न करने के बारे में लिखा है।

Exit mobile version