इंदौर में 10 दिन बाद फिर तेंदुए के फोटो और वीडियो वायरल जांच करने पर निकले फर्जी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में गुरुवार रात से तेंदुए के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे, नेनोद और गोम्मटगिरी क्षेत्र के यहां वीडियो फोटो बताए जा रहे थे, फॉरेस्ट विभाग ने मामले में जांच शुरू कर दी थी इसके बाद से पता चला कि यहां फर्जी वीडियो और फोटो है जो एडिटिंग कर सोशल मीडिया पर वायरल किए जा रहे है

इंदौर में 10 दिन बाद फिर तेंदुए के फोटो और वीडियो नेनोद और गोम्मटगिरी का बात कर सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहे थे, पूरे मामले की सूचना वन विभाग को लगी तो वन विभाग अलर्ट हो गया था और क्षेत्रीय स्थान पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी थी, वन विभाग के अधिकारियों का भी कहना है कि यह वीडियो और फोटो फर्जी है और एडिटिंग करके चलाए जा रहे हैं, पूरे मामले पर इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया पर कई सारे फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं जो काफी दिन पुराने हैं और जनता से भी आग्रह करते हुए कहा है कि उन फोटो और वीडियो को वायरल करने से पहले सत्य की जांच कर लेवे, वन विभाग की टीम तकनीक का उपयोग कर जांच कर रही है,

Exit mobile version