इंदौर में होली और रंगपंचमी पर सप्लाई करने वाले थे भांग, आबकारी एक्ट में केस दर्ज।
इंदौर। पुलिस ने भांग तस्करों को पकड़ा है। आरोपित होली और रंगपंचमी पर भांग की सप्लाई करने वाले थे। पुलिस ने आरोपित भूरेसिंह ठाकुर और नरसिंग यादव को तंबोली बाखल से पकड़ा है। आरोपितों से 63 किलो से ज्यादा भांग बरामद की है। पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
