थाने के पास युवतियों को लूटा, एक किमी तक किया पीछा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर। भंवरकुआं थाने के सामने बाइक सवार बदमाशों ने युवती से फोन लूट लिया। युवतियों ने एक किमी तक पीछा भी किया, लेकिन आरोपित फरार हो गए। पुलिस अभी तक सीसीटीवी फुटेज भी नहीं निकाल सकी। घटना रविवार शाम साढ़े छह बजे आइटी पार्क चौराहे की है। भंवरकुआं पुलिस ने बुधवार को शिवानी वर्मा की शिकायत पर एफआइआर दर्ज की है। शिवानी सहेली ऋतिका के साथ स्कूटर से जा रही थी। बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर फोन लूट लिया।

Exit mobile version