इंदौर में रंग भरा गुब्बारा फेंकने पर विवाद, युवकों की टोली ने युवक को घेरकर चाकू मारे

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read


हमले में घायल युवक की हालत गंभीर, पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ नामजद एफआइआर लिखी।
इंदौर। चंदन नगर थाना क्षेत्र में रंग भरा गुब्बारा फेंकने को लेकर विवाद हो गया। युवकों की एक टोली ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। घायल युवक की हालत गंभीर है। पुलिस ने दो लोगों के विरुद्ध नामजद एफआइआर लिखी है। घटना शनिवार दोपहर रामानंद नगर की है। फरियादी जितेंद्र सुनील राठौर निवासी धर्मराज कालोनी पर आरोपित लालू पथरोड़, लखन पथरोड़ और उसके साथियों ने हमला किया है। फर्नीचर दुकान संचालक जितेंद्र ने पुलिस को बताया कि दोस्त बीनू के साथ स्कूटर से जा रहा था। कचोरी दुकान के समीप दोस्त पार्थ के पास रुक गया। अचानक पंचमूर्ति नगर से लालू उर्फ विकास, लखन अपने दो साथियों के साथ आया।
बच्चों ने फेंके गुब्बारे तो विवाद किया
इस दौरान बच्चों ने रंग भरे गुब्बारे विकास, लखन व उसके साथियों पर फेंके। इसे लेकर आरोपितों ने जितेंद्र से विवाद किया और कहा कि तूने गुब्बारा फेंका है। लालू ने हाथ में पहने कड़े से सिर फोड़ दिया। लखन ने पेट में चाकू घोंप दिया।
उधर
राजेंद्र नगर में भी चाकूबाजी की घटना सामने आई है। फरियादी चीनू पर आरोपित शिवा, राकेश और उसके साथियों ने रंग लगाने की बात पर हमला कर दिया।

Exit mobile version