इंदौर में रंग पंचमी को लेकर पुलिस प्रशासन काफी अलर्ट जारी किया टोल फ्री नंबर

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में रंग पंचमी को लेकर पुलिस प्रशासन के द्वारा काफी तैयारी की जा रही है इसी कड़ी में रंग पंचमी के दौरान किसी तरह की कोई हरकत की जाती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी तो वही उसके ऊपर रासुका लगाने की बात भी पुलिस के द्वारा कही गई है इसी के चलते पुलिस ने एक टोल फ्री नंबर भी जारी किया है जिसमें पुलिस को विभिन्न तरह की जानकारी दी जा सकती है।

इंदौर की रंग पंचमी पूरे देश में फेमस है और इस बार यूनेस्को सहित विदेशों से भी कई लोग रंग पंचमी की गैर को देखने के लिए आने वाले हैं तथा रंग पंचमी की गैर में किसी तरह की कोई हरकत न हो इसको लेकर पुलिस प्रशासन काफी अलर्ट नजर आ रहा है जहां पिछले दिनों पुलिस प्रशासन ने गैर के विभिन्न आयोजन को की बैठक कर उन्हें सख्त चेतावनी देते हुए यह भी कहा है कि यदि किसी भी आयोजन की गैर में यदि कोई व्यक्ति हथियार के साथ मिलता है तो उसके ऊपर रासुका के तहत कार्रवाई की जाएगी साथ ही पुलिस का तो यह भी कहना है कि प्रत्येक गैर पर सीसीटीवी के माध्यम से निगाह रखी जाएगी तो वहीं गैर में सिविल ड्रेस में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे और किसी भी तरह की कोई हरकत करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी साथी यदि गैर में शामिल किसी युवक के द्वारा युवती के साथ अभद्रता की जाती हैतो उसके खिलाफ भी कार्रवाई करने की बात पुलिस के द्वारा की जा रही है साथ ही पुलिस ने तमाम तरह की अटकलें के बीच एक टोल फ्री नंबर भी जारी किया है जिसमें विभिन्न तरह की जानकारी फरियादियों के द्वारा गेर से संबंधित दी जा सकती है

Exit mobile version