इंदौर में मोबाइल लूटने वाले आधा दर्जन बदमाश पकड़ाए:लोगों को डराने सीने पर गुदवा रखा था 302, पुलिस ने निकाला जुलूस

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर की बाणगंगा पुलिस ने लूट के 6 आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों के पास से एक लूट का मोबाइल और बाइक मिली है। इलाके में उनका शुक्रवार को जुलूस निकाला गया। मामले में पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। टीआई सियाराम गुर्जर के मुताबिक 22 नवंबर की रात करीब 12 बजे इण्डोजर्मन कॉलेज के पास बने चौराहे के पास एक युवक से बदमाशों ने मारपीट कर मोबाइल लूट लिया। मामले में पुलिस ने शिकायत मिलने पर लूट की धाराओं में केस दर्ज किया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने धीरज उर्फ कालू पुत्र विनोद राय निवासी भवानी नगर, राजेश उर्फ राज पुत्र प्रेमनारायण लोधी, अखिलेश लोधी पुत्र कुंवर सिंह लोधी ,लवीश पुत्र मदनलाल किराड़े निवासी भवानी नगर और दो नाबालिगों को पकड़ा है। आरोपियों का इलाके में पुलिस ने शुक्रवार शाम जुलूस निकाला और कान पकड़वाकर उनसे मांफी मंगवाई।
सीने पर गुदवा रखा था 302
एरोड्रम पुलिस ने भी 60 फीट रोड पर श्रीकृष्ण इंटरप्राइजेस में हुई चोरी के मामले में करीब 15 चोरी करने वाले आरोपी विशाल बौरासी को पकड़ा है। आरोपी के पास से चोरी किए गए मोबाइल जब्त किए गए है। उसने कुछ मोबाइल विशाल यादव और दो नाबालिगों को बेचे थे। वह भी आरोपियों से जब्त कर किए गए है। आरोपी ने लोगों को डराने के लिए सीने पर 302 धारा गुदवा रखी थी। आरोपी पूर्व में भी मोबाइल चोरी के मामले में पकड़ाया जा चुका है।

TAGGED:
Exit mobile version