इंदौर में मुस्लिम समाज ने लगाए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे,शिया मुस्लिम समाज पर हमलों का विरोध

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

पाकिस्तान में शिया मुस्लिम समाज पर हो रहे आतंकी हमलों व अल्पसंख्यो पर हो रहे जुल्म के विरोध में शुक्रवार को इते जामिया कमेटी कागज़ीपुरा मस्जिद में नमाज के बाद पाकिस्तान के विरोध में प्रदर्शन किया,, पाकिस्तान के कस्बे पाराचिनार के मासुम शिया मुस्लिम लोगो को अपना निशाना बनाया गया। जिसमें लगभग 50 शिया मुस्लिम लोगो की हत्या की गई साथ ही एक शिया युवक का गला रेत कर उस का विडियो बनाकर वायरल की गई जिसकी पूरी दुनिया में निंदा की गई,,

कागजीपुरा मस्जिद के शिया समाज के वरिष्ठ लोगों ने बताया कि अपने आप को मुस्लिम मुल्क कहलावाने वाले पाकिस्तान में लगातार शिया मुस्लिमो का कत्लेआम किया जाता रहा है, कभी मस्जिदो में नमाजियों पर गोलिया चलाई जाती है तो कभी मस्जिदो पर बम ब्लास्ट किया जाता है इतना ही नहीं इमाम बारगाहो में और जुलुसी में बम ब्लास कर के बेगुनाह शिया मुस्लिमो का ना हक खुन बहाया जा रहा है। इस बरबर्तापूर्वक हिंसा की कडे शब्दो में निदां करते है, साथ ही हमारे मुल्क भारत के माननीय प्रधानमंत्री जी से निवेदन करते है कि हुकुमते पाकिस्तान में जितनी भी दहशतगर्द तंजीमे है उन पर कड़ी पाबंदी लगाई जाये और वहा के शिया मुस्लिमो के कत्ले आम और अल्पसंख्यको पर हो रहे जुल्मो पर रोक लगाने हेतु पाकिस्तान के विरुध हमारा विरोध दर्ज करवाए।

Exit mobile version