दादू महाराज सुनाएंगे जेल में न्याय देवता की कथा, इंदौर जेल में ऐतिहासिक आयोजन

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read
  • इंदौर जेल में पहली बार: शनि देव की कथा से कैदी का जीवन बदलेगा
  • श्रावण मास में इंदौर जेल में शनि का जाप, दादू महाराज देंगे प्रवचन

इंदौर: श्रावण मास के पवित्र माह में शनिदेव के दिन शनिवार को इंदौर जिले की जेल में एक ऐतिहासिक आयोजन होने जा रहा है। प्रसिद्ध शनि साधक राष्ट्र संत महामंडलेश्वर दादू महाराज कैदियों को शनि देव की कथा सुनाएंगे। इंदौर के इतिहास में पहला मौका है जब किसी जेल में धरती के सर्वोच्च न्यायाधीश शनि देव की कथा का आयोजन हो रहा है।

जेल अधीक्षक अलका सोनकर के प्रयासों से यह आयोजन किया जा रहा है। आयोजन में 2000 कैदी शिरकत करेंगे। इस कथा में शनि देव की अनेक लीलाओं का वर्णन किया जायेगा। साथ ही, दादू महाराज सुखमय जीवन के लिए दिशा-निर्देश देंगे। वे कैदियों को अच्छे नागरिक बनने के लिए प्रेरित करने के सूत्र बताएंगे। आयोजन
3 अगस्त को सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगा। संगीतमय कथा में भजन, शनि चालीसा, दशरथ रचित शनि स्रोत का पाठ और अंत में आरती की जाएगी।

यह आयोजन जेल के कैदियों के जीवन में उन्हें एक नई शुरुआत करने का अवसर प्रदान करेगा।

Exit mobile version