इंदौर में महिला से गैंगरेप की कोशिश:महिला के शोर मचाने पर बिल्डिंग में पहुंचे रहवासी, दो आरोपियों पर केस

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के द्वारकापुरी में एक महिला से गैंगरेप के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोपियों ने महिला को पकड़ा और जबरदस्ती फ्लैट में धक्का मारकर ले गए। यहां आरोपियों ने महिला से रेप करने की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां पहुंच गए। जिसमें दोनों आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज किया है।
द्वारकापुरी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 30 साल की महिला की शिकायत पर जयदीप और आकाश मालवीय के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पीड़िता ने बताया कि सोमवार को वह देर रात करीब 11 बजे के लगभग जॉब से निपटकर अपने घर की तरफ जा रही थी। तभी उसे रास्ते में जयदीप और आकाश ने पकड़ा। आरोपी उसे घसीटकर नजदीक उसी बिल्डिंग में रहने वाले सोनू के फ्लैट पर ले गए। यहां पर छेड़छाड़ करने लगे। जयदीप ने बुरी तरह से टच किया। जिसमें वही आकाश ने अपने कपड़े उतारे और तब पीड़िता शोर मचाने लगी तो आरोपियों ने उसका मुंह दबाया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने एक आरोपी को धक्का दिया और मदद मांगी। इस दौरान बिल्डिंग के रहवासी जाग गए। पीड़ित के परिवार के लोग भी वहां पहुंचे। उन्होंने लात मारकर दरवाजा खुलवाया। तब बाहर निकाला। इस दौरान दोनों आरोपी मौके से भाग। रहवासी इकट्‌ठा हुए तो उन्हें पूरी घटना बताई। बाद में पुलिस थाने जाकर केस दर्ज कराया।

Exit mobile version