वर्ग विशेष के युवक ने की स्टूडेंट से छेड़छाड़

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

भंवरकुआ में भी एक वर्ग विशेष के युवक द्वारा कॉलेज स्टूडेंट से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पर केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एसएससी की तैयारी कर रही छात्रा की शिकायत पर अल्फेज खान के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पीड़िता ने बताया कि वह भोलाराम उस्ताद मार्ग में रहती है। चाय पीने के लिये अकेले सोमवार की रात करीब 9 बजे के लगभग 99 कैफे पर जा रही थी। तब रास्ते में कपड़े की दुकान पर काम करने वाले अल्फेज सामने आया और अश्लील इशारे करने लगा। कहां कि वह मुझे पसंद करता है। इसके बाद उसे चिल्लाया तो आसपास के लेाग इकट्‌ठा हो गए। उन्होंने अल्फेज की पिटाई कर दी। इसके बाद थाने जाकर उसके खिलाफ केस दर्ज कराया।

Exit mobile version