जश्न लगभग समाप्त होने को था कि आतिशबाजी से निकली चिंगारी कार्यालय की छत पर रखे झंडे बैनर पोस्टर और प्रचार सामग्री पर जा गिरी। कार्यकर्ताओं ने छत से धुआं उठते देखा तो तुरंत वरिष्ठ नेताओं को इसकी सूचना दी। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड भी पहुंच गई, लेकिन तब तक आग विकराल हो चुकी थी।
फायर ब्रिगेड ने करीब पौन घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू
विधायक पटेल समर्थकों के साथ कर रहे थे आतिशबाजी
बड़ी मात्रा में झंडे, बैनर और लकडियां रखी हुई थी
इंदौर। जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय की छत पर रविवार रात अचानक आग लग गई। उस वक्त देपालपुर विधायक मनोज पटेल अपने समर्थकों के साथ कार्यालय के बाहर आतिशबाजी कर रहे थे। आतिशबाजी की चिंगारी छत पर रखे पोस्टर, बैनर, झंडे और लकडियों पर गिरी और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।
राहत की बात यह रही कि आग निचली मंजिलों तक नहीं पहुंची। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने करीब पौन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। बिजली विभाग ने आग लगते ही सुरक्षा की दृष्टि से 11 केवीके दो फीडर बंद कर दिए थे।
रविवार रात भाजपा कार्यालय के बाहर नई सरकार के गठन का जश्न चल रहा था। देपालपुर विधायक पटेल अपने समर्थकों के साथ इसमें शामिल थे। कार्यालय के बाहर सड़क पर जोरदार आतिशबाजी भी चल रही थी। जश्न लगभग समाप्त होने को था कि आतिशबाजी से निकली चिंगारी कार्यालय की छत पर रखे झंडे बैनर पोस्टर और प्रचार सामग्री पर जा गिरी।कार्यकर्ताओं ने छत से धुआं उठते देखा तो तुरंत वरिष्ठ नेताओं को इसकी सूचना दी। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड भी पहुंच गई, लेकिन तब तक आग विकराल हो चुकी थी। फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब 35 हजार लीटर पानी की मदद से आग पर काबू पाया।
बड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंचे
आग लगने की खबर भी आग की तरह तेजी से अधिकारियों तक पहुंची। कुछ ही देर में पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों के मुताबिक निचली मंजिल पर रखी सामग्री की वजह से उन्हें छत तक पहुंचने में दिक्कत आई। आज निचली मंजिल तक नहीं पहुंची वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
