इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में स्थित फार्म हाउस बन रहे पार्टीयो का अड्डा

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में स्थित हिमाचल में कई फार्म हाउस का अड्डा बनते हुए नजर आ रहे, पुलिस जहां एक ओर शहरी क्षेत्र में नशे के खिलाफ सड़क से लेकर ड्रग पेडलरो कार्रवाई कर रही तो वहीं दूसरी ओर पुलिस से छुपाते छुपाते पार्टी आयोजित करते हुए नजर आ रहे

पूरे मामले में जानकारी देते हुए एसीपी आशीष पटेल के मुताबिक तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में सूचना मिली थी कि रिवेरा हिल्स फार्महाउस पर कई युवक युवतियां द्वारा पार्टी की जा रही है सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचे तो 60 से 70 युवक और युवतियां मिले जिनकी जांच पड़ताल करने के बाद बस उसके माध्यम से थाने पहुंचाया गया तो वहीं फार्म हाउस के कमरों की बारीकी से जांच पड़ताल की गई तो वहां मौके पर भारी मात्रा में शराब और गांजा सहित गोगो पेपर जो की पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है वह भी पाया गया है बताया जा रहा है कि यह पार्टी रितेश और हितेश नामक युवकों द्वारा आयोजित की गई थी लेकिन जब पुलिस ने दबिश दी तो वह वहां से फरार हो गए थे लेकिन तमाम फार्म हाउस के कमरों की चेकिंग करने के बाद में मादक पदार्थ को जप्त कर लिया गया है और फार्म हाउस को भी सील कर दिया गया है ।वही दोनों की तलाश जारी है । इनसे पूछताछ कर के की ये सब सामग्री कहाँ से लाते हैं ।

Exit mobile version