इंदौर शहर में आत्म हत्याओं के दौर थमने का नाम नही ले रहा है जहाँ पिछले 15 दिनों में एक नाबालिक सहीत दो महिलाओं ने डिप्रेशन में आकर ऊंची बिल्डिंग से कूद कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
इंदौर शहर जहाँ पिछले 7 सालों से स्वछता में नम्बर वन बन रहा है तो वही इन दिनों इंदौर शहर में डिप्रेशन में आकर सुसाइड के मामले में भी नम्बर वन बनता नजर आ रहा है जहाँ पिछले दिनों की बात की जाए तो ऊंची बिल्डिंग से कूद कर नाबालिग युवती के साथ दो महिला ने डिप्रेशन में आ कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली वही पहला मामला लसूड़िया का सामने आया था जिसमे सातवी कक्षा में पड़ने वाली नाबालिग युवती द्वारा गेम में टास्क मिलने के दौरान 14 वी मंजिल से कूद कर आत्म हत्या कर ली थी तो दूसरा मामला विजय नगर के बीसीएम हाइट्स का था जहाँ 8 वी मंजिल से कूद कर टीसीएस में प्रोजेक्ट मैनेजर ने डिप्रेशन में आकर सुसाइड कर लिया । तीसरा मामला कनाड़िया थाना क्षेत्र का है जहाँ रियल स्टेट में काम करने वाली युवती ने बिल्डिंग से कूद कर आत्म हत्या कर ली वही तीन में से दो महिला तलाक शुदा थी अपना जीवन अकेले जी रही थी जिसके कारण डिप्रेशन में आकर सुसाइड किया है वही पुलिस के आला अधिकारी के अनुसार सुसाइड की पूरी वजह सोशल मीडिया और मोबाइल का भी असर युवती और महिलाओ पर बहुत ज्यादा हो रहा है जिसकी वजह से एकांति जीवन जी रहे है और जिसके कुछ समय बाद डिप्रेशन में चले जाते है जिसकी यही वजह से सुसाइड जैसी घटना इंदौर शहर में पिछले 15 दिनों में देखने को मिली है बहरहाल डिप्रेशन में आकर जो लोग सुसाइड कर रहे है उसको लेकर पुलिस द्वारा संजीवनी हेल्पलाइन नम्बर भी पुलिस द्वारा जारी किया गया है
