इंदौर में बिना दस्तावेज चल रहा बाल आश्रम सील, 21 बालिकाओं को आश्रय गृह भेजा

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के विजयनगर क्षेत्र में बगैर अनुमति और बगैर पंजीकरण के संचालित किया जा रहे एक बाल आश्रम पर जिला प्रशासन की टीम ने कार्रवाई करते हुए न केवल बाल आश्रम को सील किया है बल्कि वहां अवैधानिक रूप से रखी जा रही 25 बच्चियों को भी रिस्क कर उन्हें राजकीय बल आश्रम एवं जीवन ज्योति बालिका गृह भेजा गया है दरअसल इंदौर शहर में कलेक्टर के निर्देश के बाद जिला प्रशासन अभियान चला रही है उसी के तहत एसडीएम की टीम विजयनगर क्षेत्र के वात्सल्यपुरम बाल आश्रम पहुंची जहां दस्तावेज की जांच में यहां पाया गया कि बिना अनुमति के संचालित किया जा रहा था तो वहीं चार अलग-अलग राज्यों से लाकर यहां पर बच्चियों को रखा गया था जिनका पंजीकरण भी मौके पर नहीं मिला है जिसमें एक बच्ची अपने माता-पिता के साथ घर गई है तो वहीं तीन बच्चियों से अब तक कोई भी संपर्क नहीं हो पाया है । अधिकारियों द्वारा जांच करने पर यह पता चला है कि इस एनजीओ का ना तो कोई पंजीकरण हुआ था और ना ही बल आश्रम चलाने की कोई अनुमति ली गई थी मौके पर भी कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति उपस्थित नहीं मिला वहीं दो स्वीपर और एक केयरटेकर के भरोसे यह आश्रम चलाया जा रहा था अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल आश्रम को सील किया गया है सभी बालिकाओं को मेडिकल कराने के पश्चात बाल आश्रम भेजा जा रहा है डॉक्यूमेंट की जांच के बाद आवश्यक रहा तो एनजीओ खिलाफ मामला दर्ज कराई जाएगी ।

Exit mobile version