शहर में पुलिस की पिटाई के लगातार मामले सामने आ रहे है । अब ताजा मामला पलासिया थाना क्षेत्र का है जहा फरार बदमाश को पकड़ने पहुंची भंवरकुआं और पलसिया पुलिस की टीम की बदमाश ने पिटाई कर दी । इससे पहले खजराना चौराहे पर भी पुलिस की पिटाई का मामला सामने आ चुका है ।
तीन दिन पहले ही खजराना चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस से मारपीट का मामला सामने आया है और अब ताजा मामला पलासिया थाना क्षेत्र का है जहा भंवरकुआं पुलिस एक मामले में फरार बदमाश सुंदरलाल और विजय नाम के बदमाश को पकड़ने पहुंची थी । भंवरकुआं पुलिस के साथ पलासिया पुलिस भी थी जिसने बड़ी ग्वालटोली क्षेत्र में बदमाश के घर दबिश दी तो बदमाश ने पुलिस की ही पिटाई कर दी और पुलिसकर्मी का मोबाइल तोड़ दिया । बदमाश सुंदरलाल और विजय ने अपने साथियों के साथ मिलकर पुलिसकर्मी कुलदीप , राजेश और कृष्णा के साथ मारपीट की है । जिसका वीडियो भी सामने आया है ।
फिलहाल पुलिस बदमाशो की तलाश में जुटी है । लेकिन आचार संहिता में पुलिस की पिटाई के लगातार सामने आ रहे मामलो के बीच कई पुलिस की कार्य प्रणाली पर जरूर सवाल खड़े हो रहे है । अगर बदमाशो में पुलिस का खौफ नहीं रहा तो चुनाव में क्या होगा ।
