इंदौर में प्रॉपर्टी व्यवसायी पर खुलेआम चाकू चलाए:बदमाश सूरज जाट समेत 3 पर FIR, पूर्व निगम सभापति के यहां भी कर चुका है हमला

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर की परदेशीपुरा के कलश चौराहे के पास प्रॉपर्टी व्यवसायी पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को बदमाश सूरज जाट और उसके 2 साथियों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। घटना गुरुवार रात की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी हत्या करने की नीयत से यहां पहुंचे थे। आरोपियों की सरगर्मी से तलाश शुरू की गई है। डीसीपी अभिनव विश्वकर्मा ने बताया कि परदेशीपुरा में रहने वाले प्रॉपर्टी व्यवसायी रिंकू ठाकुर ने थाने आकर शिकायत की थी कि वह रखोडी सेठ की धर्मशाला के यहां पर खड़ा थे। इस दौरान पंचवटी निवासी सूरज जाट,आशीष पाल और उसका साथी अभिषेक ताहिर आया। उन्होंने धमकाया और घूरने की बात पर अपशब्द कहे। इसके बाद चाकू निकालकर हमला किया। जिसमें रिंकू ने जान बचाई।
आशीष ने दूसरा चाकू निकालकर फिर से घुमाया तो झुककर नीचे गिर गया। इस दौरान आरोपियों ने वहां सड़क पर मारपीट कर दी। इस दौरान रिंकू के परिचित भी वहां पहुंच गए। तब आरोपी धमकी देते हुए अपनी बाइक से भाग गए। सूचना के बाद यहां पर पुलिस पहुंची। लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगे। इधर, रिंकू की शिकायत मिलने पर आरोपियों पुलिस तलाश में जुट गई है।
पूर्व निगम सभापति के घर किया था फायर
सूरज जाट पर अवैध गांजा रखने के साथ कई गंभीर अपराध हैं। उसने पूर्व नगर निगम के सभापति राजेंद्र राठौर के यहां गोली भी चलाई थी। इसके बाद जेल से सूरज ने गैंग चलाना शुरू कर दी थी। सूरज पर करीब 33 गंभीर मामले दर्ज हैं। वहीं, छोटे भाई लखन जाट पर भी दोहरी हत्या सहित लूट और हत्या के प्रयास के कई मामले दर्ज हैं।

TAGGED:
Exit mobile version