हरकत कर रहे पिता को नाबालिग ने डंडे से पीटा:देर शाम घर लौटने पर मां को बताई पूरी कहानी; गिरफ्तार करवाया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

गांधी नगर इलाके में रहने वाला एक दरिंदा पिता घर में 14 साल की बेटी से हरकत करने लगा। बच्ची ने तभी डंडा उठाया और पिता के मुंह पर दे मारा। शाम को मां के आने पर जानकारी दी और पिता को गिरफ्तार करवाया। एसीपी रुबीना मेजबानी ने बताया कि घटनाक्रम गुरुवार दोपहर का है। कक्षा 8 में पढ़ने वाली 14 साल की एक बच्ची मां के साथ गांधीनगर थाने पहुंची थी। बच्ची ने बताया कि उसकी मां मजदूरी करके घर चलाती है। पिता कुछ काम नहीं करता है। शराब पीकर घर में पड़ा रहता है। रोज की तरह बच्ची दोपहर में स्कूल से घर लौटी तब मां काम पर और भाई स्कूल गया था। वह घर आई तो पिता नशे में धुत था। वह हरकत करने लगा तो उसे सबक सिखाकर मां को पूरी घटना बताई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

TAGGED:
Exit mobile version