इंदौर में पेट्रोल पंप पर मारपीट पेट्रोल डलवा रहे युवक से मारपीट दोनों युवकों की तलाश शुरू

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के 60 फिट रोड पर नशेड़ियों का उत्पात रुकने का नाम नही ले रहा यह आए दिन आपराधिक घटनाएं होती हुई नजर आ रही है देर रात तक संचालित होने वाली पान की दुकानों पर युवाओं का जमखट नजर आता है जहा पर क्षेत्र के आसपास के युवा सिगरेट के कश के साथ विवाद भी करते दिखाई देते है ऐसे ही एक ताजा मामले में दो युवकों ने एक युवक के साथ जमकर मारपीट की वारदात को आजमा दिया है…।

दरअसल पूरे मामले में एरोड्रम पुलिस के मुताबिक फाइनेंस कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी मनीष राठौर द्वारा थाने पर उपस्थित होकर शिकायत दर्ज करें कि वह बीती रात को पेट्रोल भरने के लिए 60 फीट रोड पर स्थित पेट्रोल पंप गए हुए थे जहां पर पेट्रोल भरने के बाद गाड़ी स्टार्ट कर जाने लगे तभी दो युवक उनके पास में आए और अपशब्दों का उपयोग कर जमकर मारपीट शुरू कर दी पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने बीच बचाव कर उन्हें छुड़वाया और दोनों ही युवा फरियादी मनीष को धमकी देकर फरार हो गए पूरे मामले में फरियादी ने घर पर जाकर अपनी बात बताई और इसके बाद पूरे मामले में थाने पर शिकायत दर्ज कराई गई है पुलिस ने मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले भी इसी तरह से उन्हें परेशान किया गया था उस समय भी थाने पर उन्होंने आवेदन दिया था फिलहाल पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों की तलाश शुरू कर दी है लेकिन जिस तरह से 60 फीट रोड पर आए दिन युवाओं को नशेड़ियों में विवाद हो रहा है उसे किसी बड़ी वारदात घटित होने का अंदेशा बना रहता है

Exit mobile version