इंदौर में निजी कंपनी कर्मचारी युवती से लूट:सहेली के साथ जा रही थी, बाइक सवार गोल्ड चेन झपट कर हुए फरार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read


इंदौर के विजय नगर इलाके में सहेली के साथ शॉपिंग माल से निकलकर घर जा रही निजी कंपनी की कर्मचारी युवती के साथ लूट की वारदात हो गई। आरोपी बाइक सवार उसके गले से सोने की चेन झपट कर ले गए। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है।
विजय नगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना मेघदूत चौपाटी के पास शिवा चाय के आगे मेन रोड, विजय नगर की है। हीरा नगर में किराये रहने वाली नेहा पुत्री गोविंदलाल गुप्ता, निवासी उत्तर प्रदेश ने बताया कि वह अपनी सहेली पायल के साथ रात में जूडियो शॉपिग मॉल से एक्टिवा से घर जा रही थी। बाइक सवार बदमाश उनकी एक्टिवा के पीछे आए। पीछे बैठे लड़के ने गले पर झपट्‌टा मारा और सोने की चेन झपट कर तेजी से बाइक भगाकर ले गए। बाइक सवार पीछे बैठे लड़के ने ब्लैक रंग की शर्ट पहनी थी। युवती के मुताबिक जल्दबाजी में वह बाइक के नंबर नहीं देख पाई। पुलिस ने इस मामले में पीड़िता को गुरुवार को बुलाकर केस दर्ज कर लिया।

TAGGED:
Exit mobile version