इंदौर में निजी अस्पतालकर्मी ने किया सुसाइड:दोस्त ने परिवार को दी जानकारी; पुलिस जांच में जुटी
इंदौर के राउ इलाके में एक निजी अस्पताल के कर्मचारी ने सुसाइड कर लिया। उसके दोस्त ने सुबह भाई को जानकारी दी। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है। पुलिस सुसाइड नोट को लेकर जांच कर रही है।राउ पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शुभम(26) पुत्र सकाराम यादव निवासी पलाश परिसर ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। दोस्त मनीष धारसिया ने उसके मामा गोंविद यादव को कॉल कर जानकारी दी कि सुबह करीब 10:30 बजे के लगभग अपने फ्लैट में फांसी लगा ली। इसके बाद मामले में पुलिस को सूचना दी गई।
शुभम विजय नगर के ज्योति अस्पताल में नौकरी करता है। वह मूल रूप गोवाडी तहसील गोगांवा जिला खरगाेन का रहने वाला है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है। भाई धीरज के मुताबिक शुभम ने किसी तरह का सुसाइड नोट नही लिखा है। सुसाइड को लेकर उन्होंने किसी तरह के आरोप प्रत्यारोप से इनकार किया है।
