इंदौर के बापू गांधी नगर इलाके में रहने वाले एक दूध विक्रेता ने आत्महत्या कर ली। शनिवार रात उसने टीशर्ट का फंदा बनाया और बाथरूम में फांसी लगा ली। काफी देर तक जब वह बाथरूम से नही निकले तो पत्नी ने आवाज दी। जवाब नही देने पर सास को बुलाया। तब उन्होंने दरवाजा का लॉक तोड़ा तो युवक अंदर मृत हालत में था।
जूनी इंदौर पुलिस ने बताया कि मृतक विक्की (35) पुत्र प्रेमनारायण यादव है। रात करीब 8 बजे के लगभग उसने अपने घर की बाथरूम में फांसी लगा ली। रात में उसे पत्नी और मां ने देखा। इसके बाद आसपास के लोगों को सूचना दी और पड़ोसी उसे अस्पताल लेकर आए।
बता दें विक्की मवेशी पालने के साथ दूध बेचने का काम करता है। उसके परिवार में पत्नी ओर दो बच्चे के अलावा मां और एक छोटा भाई है।
विक्की कुछ समय से नशा करने का आदि हो गया था। जिसके चलते वह डिप्रेशन में रहता था। पुलिस के मुताबिक मौके से सुसाइड नोट नही मिला है, मामले में जांच जारी है।
