इंदौर में टमाटर के भाव पेट्रोल की कीमत के बराबर पहुंचे

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में टमाटर के भाव पेट्रोल की कीमत के बराबर पहुंच गए है, सब्जी का स्वाद बढ़ाने वाला लाल टमाटर बड़ी सब्जी मंडी में सो रुपए किलो तक बिक रहा है जो की खेरची सब्जी मंडी में पहुंचते पहुंचते 160 रुपए से ₹180 प्रति किलो तक घरों के किचन तक पहुंच रहा है। बड़ी सब्जी मंडी के थोक व्यापारी सलीम चौधरी ने बताया कि इंदौर मंडी में इन दिनों महाराष्ट्र के संगमनेर सहित बेंगलुरु से टमाटर बड़ी मात्रा में पहुंच रहा है जिसका भाव पेट्रोल की कीमत के बराबर हो गया है। उन्होंने बताया कि बारिश के कारण कई राज्यों में टमाटर की फसल चौपट हो गई है वहीं मध्य प्रदेश के टमाटर की फसल में अभी कुछ महीने लगेंगे।

Exit mobile version