.बुरहानपुर जिले में डॉग में पार्वो नामक वायरस से इफेक्टेड एक तेंदुआ इंदौर के रालामंडल में आइसेलेटेड है। ये वायरस आमजन को किसी प्रकार से नुकसान नहीं पहुंचा पाता, लेकिन वन्यप्राणियों की जान खतरे में है। खासकर तेंदुए इसका शिकार हो रहे है, क्योंकि पिछले दिनों एक तेंदुआ कुत्ते को खाने के बाद ही बीमार हुआ है।
पिछले दिनों नावरा रेंज के नयाखेड़ा में एक तेंदुआ आधी बेहोशी की हालत में मिला था। वह फिलहाल इंदौर स्थित रालामंडल अभ्यारण्य में आईसोलेट है। एक्सपर्ट के मुताबिक डॉग में पार्वो वायरस फैला हुआ है। इसका बुराहनपुर वन विभाग की टीम ट्रीटमेंट कराया था, स्थिति में सुधार नहीं होने से इंदौर रैफर किया गया। जानकारी के अनुसार डॉग के अंदर पार्वो वायरस नामक बीमारी फैल रही है। इसमें काफी अधिक उल्टी, दस्त होते हैं। कुत्तों को लूज मोशन में ब्लड भी चालू हो जाता है। उल्टी भी लगातार होती है। ऐसे में उनके बचने के 50 फीसदी चांस खत्म हो जाते हैं। यह 7 दिन का पीरियड रहता है।
