इंदौर में जन्म दिवस की पार्टी में पुलिस का छापा हुक्का व जुआ खेलते मिले दस आरोपी पकड़ाए

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

राजेंद्र नगर और राऊ पुलिस ने सयुक्त कार्यवाई करते हुए एक जन्मदिन पार्टी में जुआ खेल रहे 10 लोगो को पकड़ा है । सभी आरोपी बड़े घरों से संबंध रखते है और हुक्का गुड़गुड़ाते हुए ताश पत्ती से हार जीत का जुआ खेल रहे थे । पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है ।

राजेंद्र नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अरनेजा फार्म हाउस पर कुछ लोग जुआ खेल रहे है । सूचना पर पुलिस ने राऊ पुलिस के साथ मिलकर दाबिस दी तो जन्मदिन पार्टी में जुआ चल रहा था । यह से पुलिस ने 10 लोगो को जुआ खेलते पकड़ा जो प्रतिबंधित हुक्का भी पी रहे थे । पुलिस ने मौके से गौरव मनोहर धवन , आशु उर्फ लोकेंद्र बनवारीलाल अग्रवाल , हरप्रीत दर्शनसिंह , संदीप जगदीपसिंह होरा , आकाश मनजीतसिंह चावला , सिमरनीत जसपालसिंह चड्ढा , मनदीप महेंद्रसिंह होरा ,जसवीर महेंद्रसिंह , चरणदीप त्रिलोचनसिंह सलूजा , गौतम नरेंद्र जैन सहित अन्य को पकड़ा है । सभी आरोपी शहर के बड़े और संपन्न परिवारों से जुड़े है ।

फ़िलहाल पकडे गए सभी आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है वहीं पुलिस ने पकड़े गए सभी आरोपियों का रिकॉर्ड भी खंगाल रही है ।

Exit mobile version