-इंदौर में श्री रणजीत हनुमान अष्टमी पर्व प्रभात फेरी में मामूली धक्का मुखी के चलते हुई शुभम रघुवंशी की हत्या को लेकर रविवार को इंदौर के राजवाड़े पर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद द्वारा शुभम रघुवंशी को श्रद्धांजलि देने के लिए आज बड़ी संख्या में समाज एकत्रित हुआ है और प्रशासन से मांग की है कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए ।
हिन्दू संगठन पदाधिकारी माला ठाकुर ने कहा कि माँ अहिल्या की नगरी में लगातार जिस प्रकार की घटनाएं बढ़ रही है यह हमारे इंदौर के संस्कृति नहीं है और शहर की परंपरा और उसकी विरासत को सुरक्षित रखना हम सब का दायित्व है आज संपूर्ण हिंदू समाज द्वारा रंजीत बाबा की प्रभात फेरी में हुई शुभम रघुवंशी की हत्या को लेकर रोष है उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाज से आग्रह करते हैं कि जो हमारी पीढ़ी है जिस प्रकार उसे हम नशे से दूर रखकर राष्ट्र धर्म और समाज के कार्य में लगा सकते हैं इसके लिए राजवाड़े पर एक युद्ध नशे के विरुद्ध और भय मुक्त इंदौर कार्यक्रम आयोजित किया गया जहा बड़ी संख्या में संपूर्ण समाज राजवाड़े पर एकत्रित हुआ है उन्होंने कहा कि लगातार शहर में बढ़ते नशे को लेकर समाज द्वारा एक बड़ी मीटिंग आयोजित की जाएगी और समाज को इस नशे से दूर रखने पर काम करेंगे,
वही बजरंग दल पदाधिकारी राजेश विजवे ने कहा कि पिछले एक वर्ष से देखने में आ रहा है कि इंदौर में लगातार नशे का व्यापार तेजी से बढ़ रहा है और नशा सप्लाई पर प्रशासन का अंकुश नहीं है उन्होंने कहा कि नशे के ही चलते इंदौर शहर में लगभग 20 हत्याएं हो चुकी है।बजरंग दल पदाधिकारी का कहना है कि इंदौर में नशे के चलते युवाओं को बर्बाद करने की सोची समझी साजिश चल रही है नाबालिक बच्चों को नशा बेचा जा रहा है ,चूंकि इंदौर शांति का टापू है जो देश के कई शहर इंदौर से प्रेरणा लेता है उस शहर में नशेड़ियों और नशे के सौदागरों पर कार्यवाही होना चाहिए,लेकिन पुलिस छोटे छोटे नशा करने वाले लोगो को पकड़ कर इतिश्री कर रही है और मुख्य सरगना जो नशा सप्लाई करते हैं वह अभी कानूनी कार्रवाई से बचे हुए हैं इन सब मांगों को लेकर आज हिंदू समाज के लोगों ने आज राजवाड़े पर मृतक शुभ रघुवंशी को श्रद्धांजलि अर्पित कर आरोपियों को सख्त सजा की मांग की गई।
इस दौरान उन्होंने कहा कि बजरंग दल लंबे समय से नशे के विरुद्ध काम कर रहा है और लगातार ऐसे नसों नशे के सौदा करो की लिस्ट पुलिस प्रशासन को उपलब्ध करा रहा है लेकिन प्रशासन अभी भी मौन है कि यदि प्रशासन इस नशे को रोकने में नाकाम साबित हो रहा है तो मजबूरी में समाज को अपनी रक्षा करने के लिए प्रतिकार करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा और यदि इस तरह की कार्रवाई समाज करता है तो बजरंग दल उनके साथ खड़ा रहेगा ।
