इंदौर में आज इस ओर जाने से बचें, दोपहर से नेहरू स्टेडियम के चारों ओर रहेगा डायवर्शन

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

यातायात पुलिस ने बताया कि दोपहर 12 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक डायवर्शन जारी रहेगा। हालांकि पूरे समय के लिए डायवर्शन जारी नहीं हुआ है।

नेहरू स्टेडियम में प्रशासन द्वारा नारी सशक्तीकरण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें करीब 25000 महिलाएं पहुंचने की उम्मीद हैं। इसके लिए यातायात पुलिस ने डायवर्शन जारी किया है। यातायात पुलिस ने बताया कि दोपहर 12 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक डायवर्शन जारी रहेगा। हालांकि पूरे समय के लिए डायवर्शन जारी नहीं हुआ है।

सीएम डा. मोहन यादव के आने के बाद जरूरत के हिसाब से चारों तरफ के यातायात को रोक डायवर्ट किया जाएगा। पार्किंग के लिए स्थान चिन्हित हुए हैं। पिपलियाहाना चौराहा की तरफ से आने वाली बसें कृषि कालेज होमगार्ड टी, मेडिकल हास्टल टी होते हुए सीपीडब्ल्यूडी बंगला नम्बर 57 एवं बंगला नम्बर 4 बसों को पार्क करेंगे। टावर चौराहा, भंवरकुआं चौराहे की तरफ से आने वाली बसें जीपीओ चौराहा, व्हाइट चर्च, होमगार्ड टी, मेडिकल हास्टल टी होते हुए सीपीडब्ल्यूडी बंगला नम्बर 57 एवं बंगला नम्बर 4 बसों को पार्क करेंगे।

गीता भवन चौराहे की तरफ से आने वाली बसें नवरतन बाग होते हुए मेडिकल हास्टल टी से सीपीडब्ल्यूडी बंगला नम्बर 57 एवं बंगला नम्बर 4 में बसों को पार्क करेंगे। मधुमिलन चौराहे की तरफ से आने वाली बसें व्हाइट चर्च चौराहा, होमगार्ड टी से सीपीडब्ल्यूडी बंगला नम्बर 57 एवं बंगला नम्बर 4 में बसों को पार्क करेंगे।

- Advertisement -
Exit mobile version