इंदौर में गिरवी मकान के लिए दहेज मांगा, माता-पिता के सामने तीन तलाक

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

मांग की पूर्ति नहीं होने पर उसने युवती के माता-पिता के सामने तीन बार तलाक कहा और युवती को छोड़ दिया।
23 साल की युवती को शादी के एक साल बाद ही तलाक दे दिया। आरोपित गिरवी रखे मकान को मुक्त करवाने के लिए दहेज मांग रहा था। मांग की पूर्ति नहीं होने पर उसने युवती के माता-पिता के सामने तीन बार तलाक कहा और युवती को छोड़ दिया। जूनी इंदौर थाने की पुलिस ने बुधवार रात आरोपित पति सहित सास, ससुर और ननद के खिलाफ केस दर्ज किया है।एसआइ रिद्धी शर्मा के मुताबिक मीना पैलेस कालोनी निवासी 23 वर्षीय जरीन की विजय पैलेस निवासी नदीम बेग से पिछले साल जनवरी में शादी हुई थी। शादी में लाखों रुपये खर्च किए गए थे। नदीम का ट्रांसपोर्ट नगर में टायर का व्यवसाय है। उस पर कर्ज हो गया और मकान गिरवी रखना पड़ा।गिरवी मकान को मुक्त करवाने के लिए नदीम ने पत्नी से कहा कि वह माता-पिता से 12 लाख रुपये मांग ले। इस पर जरीन ने कहा कि माता-पिता की हैसियत नहीं है। विवाद की स्थिति निर्मित हुई तो दिसंबर में जरीन के माता-पिता बात करने आए। उस समय नदीम की मां सूफिया, भाई नवेद और बहन आइशा उर्फ डाली भी थी।

आरोपित ने उनके सामने ही तीन बार तलाक कहा। जरीन ने समझौता करने का प्रयास किया और कहा कि तलाक देने के बाद भी पति के साथ रहना चाहती है। इस पर नदीम ने कहा तीन तलाक की सजा भुगतने के लिए तैयार है, लेकिन तलाक तो देकर रहेगा।

Exit mobile version