इंदौर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 600 बंदियों ने किया योग

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के सेंट्रल जेल में विभिन्न तरह के कार्यक्रम जेल में बंद बंदियों के लिए किए जाते हैं और इसी के तहत अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष योग टीचरों के माध्यम से स्वस्थ शरीर और स्थिर मानसिकता को लेकर बंदियों को योग कराया गया

जानकारी देते हुए सेंट्रल जेल प्रशासन की ओर से बताया गया कि जेल में बंद बंदी स्वास्थ्य और मानसिक रूप को बेहतर रखने के लिए समय-समय पर कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं और इसी के तहत आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शहर के प्रतिष्ठित योग टीचरों के माध्यम से योग की विभिन्न क्रियाएं जेल में कराई गई इस दौरान 600 बंधिया ने इस योग को अपने में समाहित किया तो वहीं महिला बंदी भी इस योग शिविर में शामिल हुई स्वस्थ शरीर और मानसिकता को स्थिर और बेहतर बनाने के लिए योग की ऐसी क्रियो के बारे में योग के टीचरों द्वारा बंदियों को ट्रेनिंग भी दी जा रही है और सेंट्रल जेल में प्रतिदिन योग किया जाता है

Exit mobile version