इंदौर भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर मीडिया से चर्चा की

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर मीडिया से चर्चा की और आने वाले स्वतंत्रता दिवस पर शहर और जिले के हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा लगाने की बात कहीं.

दरअसल देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक आह्वान किया गया है जिसमें उन्होंने कहा कि आने वाले स्वतंत्रता दिवस पर देश के हर घर पर तिरंगा लगाया जाए जिसको लेकर सभी प्रदेशों में शहरों में जिला और कस्बा में तिरंगा यात्रा और हर घर तिरंगा लगाने का अभियान शुरू किया गया है इसी कार्यक्रम में आज इंदौर बीजेपी कार्यालय पर भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे जिला अध्यक्ष चिंटू वर्मा द्वारा लोगों को अवहान करने के लिए और अपनी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया है कि जिले और शहर में 13 से 15 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकालने की बात कही

Exit mobile version