इंंग्लिश कोचिंग टीचर छात्र से करती थी आपत्तिजनक चैटिंग, खुदकुशी के मामले में केस दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

इंदौर के बाणगंगा में एक छात्र ने पिछले दिनों आत्‍महत्‍या कर ली थी। इसकी वजह यह बताई जा रही है कि उसकी इंग्लिश कोचिंग की टीचर आपत्तिजनक चैटिंग करती थी। उसे ब्‍लैकमेल कर रही थी। तंग आकर छात्र ने फांसी लगा ली थी। मामले में पुलिस की भूमिका भी संदेह के घेर में है। उनकी भी जांच चल रही है।

छात्र की आत्‍महत्‍या के बाद उसके घरवालों ने किया था हंगामा।
गौरव व शिक्षिका की चैटिंग के स्क्रीन शाट्स पुलिस को सौंपे थे।
बाणगंगा पुलिस ने टीचर व उसकी मां के खिलाफ की कायमी।

इंदौर। बीफार्मा के छात्र गौरव हाड़ा की आत्महत्या के मामले में बाणगंगा पुलिस ने शिक्षिका और उसकी मां के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ने माना कि गौरव को आरोपित ब्लैकमेल कर रहे थे। उसके विरुद्ध शिकायत कर रुपए ऐंठे थे।

महिला थाना प्रभारी कौशल्या चौहान और एसआई गौरी तिवारी की जांच चल रही है। भागीरथपुरा निवासी सब्जी व्यवसायी राजू हाड़ा के 19 वर्षीय पुत्र गौरव ने मंगलवार रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। स्वजन ने महिला थाने पर शव ले जाकर प्रदर्शन किया था। उनका आरोप था कि नंदा नगर में इंग्लिश कोचिंग की संचालिका गौरव को ब्लैकमेल कर रही थी।

- Advertisement -

वह आपत्तिजनक चैटिंग करती थी। गौरव से रुपये ले चुकी थी। घटना के तीन दिन पूर्व महिला थाना में दुष्कर्म की शिकायत भी कर दी थी। टीआई और एसआई ने 45 हजार रुपये लेकर समझौता करवाया।

राजू को ब्याज पर रुपये लेने पड़े। दुखी होकर गौरव ने फांसी लगा ली। गुरुवार को पुलिस ने स्वजन के कथन ले लिए। फोन और चैटिंग जब्त कर देर रात शिक्षिका और उसकी मां के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

मैसेंजर पर संबंध बनाने का दबाव बना रही थी शिक्षिका
स्वजन ने पुलिस को गौरव और शिक्षिका के बीच हुई चैटिंग के स्क्रीन शाट्स सौंपे है। उनका आरोप है कि शिक्षिका इंटरनेट मीडिया और फोन पर आपत्तिजनक बातें करती थी। वह संबंध बनाने का दबाव बनाती थी। गौरव हमेशा बचता था। उसने कहा था कि वह छात्र है और पढ़ना चाहता है।

शिक्षिका से परेशान होकर गौरव ने नंबर ब्लाक किए तो वह झूठी शिकायत की धमकी देने लगी। उसने करीब 2 लाख रुपये भी ले लिए। 4 अगस्त को फ्रेंड्सशिप डे पर फोटो शेयर ने करने पर गौरव को धमकाया और थाने में शिकायत कर दी। एसआई ने कॉल कर थाने बुलाया और गिरफ्तारी की धमकी दी।

Exit mobile version