इंदौर निगम बजट को विपक्ष ने बताया जनविरोधी, महापौर बोले-कांग्रेस को विकास नहीं पचता

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर शहर हित विकास में नगर निगम द्वारा अपना बजट मंगलवार को पेश किया गया था जिसके बाद बुधवार को इस बजट पर सदन में चर्चा की जानी थी लेकिन चर्चा के पहले ही सदन में दोनों पक्षों में जमकर हंगामा हुआ जिसके बाद विपक्ष अपनी बात रख रहा था लेकिन हंगामा के चलते सभापति मुन्ना लाल यादव ने इस बजट को अपनी सहमति देते हुए बजट पास कर दिया है जिसके बाद कांग्रेस का कहना है कि यहां विपक्ष के साथ अन्याय हुआ है विपक्ष की बात नहीं सुनी गई है और शहर के हित में जो बजट पेश किया गया है उसको लेकर विपक्ष अपना पक्ष रख रहा था लेकिन विपक्ष को नकारा गया है वही महापौर ने कहा कि विपक्ष की आदत है कि वह हर बात पर आपत्ति लेती हैजो शहर हित के लिए बजट आया है उसे पर विचार विमर्श करने की आवश्यकता थी लेकिन विपक्ष अपनी बात रखने की जगह हंगामा करना शुरू कर देता है। विपक्ष निकल भी बजट नहीं सुना और हंगामा कर दिया सिर्फ विपक्ष का काम विरोध और हंगामा करना ही है आज बजट को लेकर चर्चा थी लेकिन जब विपक्ष ने बजट सुना ही नहीं है तो वह चर्चा किस प्रकार करेंगे इसलिए वह हंगामा करने लगते हैं आज यह बजट पास हुआ है यह शारहित में है और शहर से इसका विकास होगा।

Exit mobile version