कलेक्टर और यातायात विभाग के अधिकारियों ने शहर के 10 चौराहों का दौरा किया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के ट्रैफिक को बेहतर और नंबर वन बनाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहे हैं इसके लिए हालिया दिनों में जिला प्रशासन और यातायात विभाग ने दौरा भी किया था इसी के तहत आज फिर शहर के 10 चौराहों का दौरा कलेक्टर और यातायात विभाग के अधिकारियों ने किया।

शहर के कई क्षेत्रों में सड़क चौड़ीकरण ,पोल बदलने ,लेफ्ट टर्न, सौंदर्य कारण सहित कई ऐसे काम है जो होना बाकी है यह काम छोटे हैं लेकिन इनकी वजह से ट्रैफिक बाधित होते देखा गया है इसलिए संबंधित एजेंसी को जल्द से जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं शहर के करीब 30 चौराहों को भी चिन्हित किया गया है जहां पर काम होना है यह काम हो जाने से कई क्षेत्रों में ट्रैफिक का दबाव तो काम होगा ही साथ ही ऐसे कई क्षेत्र हैं जहां पर रेड लाइट का सिग्नल ज्यादा होने की वजह से भी परेशानी होती है चौराहों पर काम हो जाने से कई ट्रैफिक सिग्नल का समय काम होगा जिससे ट्रैफिक में सुधार होगा। इसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहे हैं और जल्द ही ट्रैफिक को बेहतर और सुगम बनाने के लिए जनप्रतिनिधि, ट्रैफिक एक्सपर्ट और मीडिया के साथ बैठक कर चर्चा की जाएगी।

Exit mobile version