इंदौर के पश्चिम क्षेत्र में स्थित वर्षों पुरानी नरीमन सिटी कॉलोनी के रहवासियों द्वारा मूलभूत सुविधाओं को लेकर अंधेरे में दीपक जलाकर कॉलोनी के कर्ताधर्ताओं के खिलाफ एकजुट होकर आवाज बुलंद कर आक्रोश जाहिर किया है…।
इंदौर के छोटा बागडदा पर स्थित 1000 से अधिक प्लॉट की नरीमन सिटी कॉलोनी के रहवासियों द्वारा मूलभूत सुविधाओं नहीं मिलने पर आक्रोश जाहिर किया गया है रहवासियों का आरोप है कि वर्षों पहले उन्होंने यहां पर मोटी रकम देकर बेहतर सुविधाओं के लिए प्लाट खरीदे थे खरीदते समय उन्होंने मेंटेनेंस चार्ज भी दिया था लेकिन उन्हें किसी तरह की कोई सुविधा नहीं मिल रही है महिलाओं का कहना है कि कॉलोनी में अभी तक कई घर बन चुके हैं यहां पर महिलाएं रहती हैं पुरुष दोपहर में नौकरी चले जाते हैं बच्चे और महिला अकेली रहती है किसी दिन भी कोई बड़ी वारदात घटित हो सकती है तो वही दूसरी ओर पुरुषों का कहना है कि प्लॉट खरीदने समय लाखों रुपए मेंटेनेंस के नाम पर लिए गए थे जिसमें पानी से लेकर स्ट्रीट लाइट और सुरक्षा गार्ड तैनात करने का हवाला दिया गया था कुछ समय तक तो यहां पर तमाम सुविधाएं बेहतर रही लेकिन उसके बाद सभी सुविधाएं बदहाल हो गई यहां तक की खेल के मैदान भी पूरी तरह से खत्म हो गए और कॉलोनी की स्थिति काफी खराब हो रही है इसके कारण रहवासियों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है आए दिन नशेड़ी और बदमाश कॉलोनी में प्रवेश कर जाते हैं जिसको लेकर कलेक्टर कार्यालय में भी अधिकारियों को ज्ञापन आवेदन सोप कर सुविधाओं के लिए आग्रह किया था ताकि वह हमें हमारा हक दिला सके लेकिन हक नहीं मिलने के चलते आज अंधेरे में दीपक जलाकर कॉलोनी के कर्ताधर्ताओं और प्रशासन से गुहार लगाने का प्रयास कर रहे हैं…।
