गुना से फिर शुरू होगी महल की राजनीति केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रत्याशी बनाकर मैदान में भेजा

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

गुना अशोकनगर शिवपुरी संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रत्याशी बनाकर मैदान में भेजा है! सिंधिया इस सीट से लंबे समय तक सांसद रह चुके हैं! पिछला चुनाव हारने के बाद सिंधिया इस सीट पर सक्रिय बने रहे और कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आने के बाद फिर मैदान में है..?

गुना लोकसभा सीट पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनाव मैदान में है। कांग्रेस पार्टी ने सिंधिया के विरोध में यादवेंद्र सिंह यादव को टिकट दिया है। सिंधिया इस सीट पर लंबे समय तक सांसद रह चुके हैं और जनता के बीच काफी लोकप्रिय रहे हैं।गुना शिवपुरी अशोकनगर यह तीन जिले इस लोकसभा सीट में आते हैं। इस क्षेत्र में महल का काफी प्रभाव देखा जाता है। पिछला लोकसभा चुनाव हारने के बाद सिंधिया कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए अब भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाकर गुना लोकसभा सीट पर मैदान में उतर रहा है। सिंधिया की धर्मपत्नी महारानी भी महाराज के लिए जनसंपर्क करती हुई मैदान में दिखाई दे रही हैं। पिछला चुनाव सिंधिया यादव से ही हर थे, इस बार फिर यादव मुकाबले में खड़ा हुआ है,अब देखना है यह यादव सिंधिया के सामने कितना मजबूत साबित होता है..क्योंकि एक बार सिंधिया चुनाव हार चुके हैं तो राजनीति में कुछ भी संभव है..वैसे इस सीट पर सिंधिया काफी लोकप्रिय है और जब हमने जनता का मन टटोला तो देखा की लोग सिंधिया को पुनः अपने प्रतिनिधि के रूप में देखना चाहते हैं..?

Exit mobile version