इंदौर नगर निगम में हुए फर्जी बिल घोटाले में पुलिस ने एक और आरोपी ठेकेदार को गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर नगर निगम में हुए डेढ़ सौ करोड़ रु. से अधिक के फर्जी बिल घोटाले में एमजी रोड पुलिस ने अब एक और आरोपी ठेकेदार को गिरफ्तार किया है । पकड़ाए आरोपी ने 1.8 करोड़ रु. के बिल पास कराकर निगम को चपत लगाई थी । पुलिस अब आरोपी की रिमांड लेकर पूछताछ करने की तैयारी में जुटी है ।

इंदौर नगर निगम में हुए करोड़ो के फर्जी बिल घोटाले का खुलासा लगातार हो रहा है । मामले में एमजी रोड पुलिस ने फरार आरोपी जाहिद पिता मोहम्मद खान निवासी दयानंद नगर, माणिकबाग को पकड़ा है । आरोपी लंबे समय से फरार था । आरोपी की डायमंड एसोसिएट नाम से फर्म है। उसने निगम इंजीनियर अभय राठौर के साथ मिलकर फर्जी बिल पेश किए थे जबकि मैदानी तौर पर काम हुए ही नहीं थे । इस मामले में ड्रेनेज घोटाले का ठेकेदार एजाज उर्फ एहतेशाम भी लिप्त है जो फरार है । आरोपी जाहिद उसका साल है । जाहिद निगम से भ्रष्टाचार में बर्खास्त हुए बेलदार असलम खान का भी रिश्तेदार बताया जा रहा है ।

Exit mobile version