जूनी इंदौर पुलिस ने ट्रक चोर पकड़ा आरोपी से पूछताछ में जुटी पुलिस

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

जूनी इंदौर पुलिस ने एक ट्रक चोर को चोरी गए ट्रक के साथ पकड़ा है । पकड़ाया आरोपी पहले इसी ट्रक पर क्लीनर का काम करता था और नजर रखकर इसी ट्रक को चुराया था । फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है जिसमें कुछ और भी चोरी की घटनाओं का खुलासा हो सकता है

मामला जूनी इंदौर थाना क्षेत्र का है जहा दो दिन पहले एक ट्रक चोरी हो गया था । मामले में पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार आरोपी को पकड़ा है । आरोपी का नाम नरेश यदुवंशी है जो पहले इसी ट्रक पर काम करता था । आशंका है की आरोपी के साथ और भी लोग हो सकते है जो इस काम में उसकी मदद करते थे ।

Exit mobile version