इंदौर नगर निगम कमिश्नर का दिखा अलग अंदाज निगमायुक्त खुद आटो में बैठी बुजुर्ग महिला के पास पहुंचे

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

https://youtu.be/dCL2sr2x_d0

.इंदौर नगर निगम में एक महिला शिकायत लेकर पहुंचे,इस दौरान निगमायुक्त शिवम् वर्मा का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला वे खुद कुर्सी छोड़कर शिकायतकर्ताओं से मिले और उनकी समस्या को जाना,इस दौरान अपनी पेंशन की समस्या को लेकर पहुंची बुजुर्ग महिला को देखकर निगमायुक्त खुद आटो में बैठी बुजुर्ग महिला के पास पहुंचे और पहले उन्हें पानी पिलाया और उसके बाद उनकी समस्या को पूछा,महिला ने निगमायुक्त को बताया की वो दस वर्ष पहले स्वास्थ्य विभाग से रिटायर्ड हो चुकी है लेकिन उसे अब तक पेंशन मिलना शुरू नहीं हुई है पेंशन के लिए कई लोगों ने उनसे रिश्वत भी ली लेकिन अब तक पेंशन नहीं मिल सकी,महिला की शिकायत को सुनने के बाद निगमायुक्त शिवम् वर्मा ने सम्बंधित अधिकारियों को आदेश देकर महिला की शिकायत का निराकरण करने के लिए आदेश दिए है,इधर निगमायुक्त का ये अनोखा रूप देखकर महिला के परिजन उनकी तारीफ़ करते नहीं थक रहे है .

Exit mobile version