नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन के द्वारा कार्रवाई को निरस्त करने सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

मध्य प्रदेश के नर्सिंग ऑफिसर्स पर हड़ताल अवधि में की गई कार्रवाई को निरस्त करने सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन के लोगों ने इंदौर कलेक्टर कार्यालय पर पहुंचकर बुधवार को नारेबाजी की। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रमेश कुमार जाट सहित कई पदाधिकारी और नर्स प्रदर्शन में शामिल हुए और जिलाधीश कार्यालय पर संबंधित अधिकारी को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नाम ज्ञापन दिया।

Exit mobile version