इंदौर डीसीपी के ड्राइवर की संदिग्ध मौत सुभाष नगर में सड़क किनारे मिला पुलिसकर्मी का शव

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के परदेसीपुरा थाना क्षेत्र में सुभाष नगर पुलिया के वहां पर एक पुलिसकर्मी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है फिलहाल पूरे ही मामले की जानकारी जब परदेसीपुरा पुलिस को लगी तो परदेसीपुरा पुलिस ने बॉडी को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए इंदौर के एमवाय अस्पताल पहुंचाया है और पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के सुभाष नगर पुलिया के पास शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा हुआ वहां पर से गुजरने वाले वाहन चालकों को दिखा इसके बाद वहीं से मौजूद किसी वाहन चालक ने पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की तो इस बात की जानकारी लगी कि मृतक पुलिस आरक्षक है और उसका नाम अशोक बढ़ोने है और वह मूल रूप से देवास का रहने वाला है जो इंदौर ट्रैफिक विभाग में पदस्थ था और में याटायात डीसीपी की गाड़ी चलाता था फिलहाल वह सुभाष नगर स्थित पुलिया पर कैसे पहुंचा इसके बारे में पुलिस के द्वारा जानकारी जुटाई जा रही है तो वहीं प्रारंभिक जान पड़ताल में यह भी बात सामने आई है कि मृतक अशोक देर रात में गेराज में गाड़ी खड़ी कर आ गया था जिसके बाद वह घर नही पहुचा उसका मोबाइल भी बंद आ रहा था इसके बाद परिजन ने एमआईजी थाने पर अशोक की गुमशुदगी दर्ज करवाई थी और परिजन उसे विभिन्न जगहों पर तलाश रहे थे तो वही पुलिस भी लगातार उसकी तलाश में थी लेकिन वह सुभाष नगर पुलिया पर कैसे पहुंचा और किन कारणों के चलते उसकी मौत हुई इसके बारे में पुलिस के द्वारा जानकारी जुटाई जा रही है। वही प्रारंभिक तौर पर यह जानकारी सामने आई है कि उसके शरीर पर किसी चोट के निशान नहीं है संभवत हार्ट अटैक या अन्य बीमारी की वजह से उसकी मौत होना बताई जा रही है

Exit mobile version