इंदौर के खजराना पुलिस ने क्षेत्र के एक शातिर बदमाश को अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है आरोपी से एक अवैध पिस्टल दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं क्षेत्र में अपनी धाक जमाने के लिए बदमाश पिस्टल अपने पास रखता था जानकारी देते हुए हुए एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश मिले थे जिसमें अवैध हथियार एवं वाहन चोरी करने वाले बदमाशों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करना है इस दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि क्षेत्र का आदतन बदमाश अयाज खान पिता अफजल खान निवासी खजराना पैलेस क्षेत्र में पिस्टल लेकर घूम रहा है सूचना के बाद घेरा बंदी कर आरोपी आयज खान को पकड़ा तलाशी लेने पर उसके पास से एक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं आरोपी के विरुद्ध पूर्व में कई आपराधिक मामले दर्ज है
