नवविवाहिता ने दहेज प्रताड़ना और तीन तलाक की के खिलाफ पति और ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

https://youtu.be/SzdCKFwaXUw

इंदौर के खजराना पुलिस ने एक नव विवाहिता की शिकायत पर उसके पति और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और तीन तलाक की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

मामला इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र का है जहां खजराना पुलिस के अनुसार फरियादी इकरा बी की शिकायत पर उसके पति सरताज, सास सायरा, जेठ शाहरुख सहित ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है फरियादी इकरा बी ने पुलिस को बताया की शादी के बाद से ही ससुराल वाले उससे दहेज की मांग करने लगे। पैसा गाड़ी न मिलने पर बुरी तरह से मारा पीटा जाने लगा। पिछले दिनों पति ने उसे तीन बार तलाक कहकर घर से निकाल दिया, उसने मामले की शिकायत पुलिस से की थी। जांच के बाद केस दर्ज हुआ है

Exit mobile version